लॉयर्स कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर में चोरी 3 किलो से अधिक चांदी का छत्र ले उड़े चोर

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे के रास्ते से मंदिर में घुसे और शिवलिंग पर चढ़ा तीन किलो से अधिक वजन का चांदी का छत्र चोरी कर ले गए।

चोरों ने मंदिर की अलमारी और किचन का ताला तोड़ दिया, साथ ही दानपेटी उठाकर पीछे पार्क में ले गए। हालांकि दानपेटी चार दिन पहले खाली की जा चुकी थी, जिससे उसमें ज्यादा नकदी नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजपाल मगन और उपाध्यक्ष परेश निझावन मौके पर पहुंचे। सूचना पर न्यू आगरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। चोरी की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights