कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक के नाहीं जयूनियाँ स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में समाजसेवी इंद्रजीत परिहार की पहल पर निशुल्क सरकारी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र, दंत, शुगर, बीपी समेत विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को मौके पर ही दवाएं व परामर्श दिया गया।
शिविर के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड, आभा आईडी व केवाईसी बनाए गए, साथ ही परिवार नियोजन पर जागरूकता दी गई। आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवाएं दीं, जबकि बिजली बिल राहत योजना कैंप में करीब 1.50 लाख रुपये का बिल संशोधन व जमा हुआ। ग्रामीणों ने शिविर को सराहनीय बताते हुए आयोजकों का आभार जताया।








