आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 192 फगुआ गांव के सामने पानीपत से बिहार जा रही एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। बस धू-धू कर जल उठी, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित उतार लिया गया, हालांकि यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर सीओ, कोतवाल और एसडीएम मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights