बदायूं सांसद आदित्य यादव ने सुनी जनता की समस्याएं

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं। सांसद आदित्य यादव ने डीएम रोड, सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी व्यक्तिगत और क्षेत्रीय समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने हर समस्या पर संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

इसके बाद सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा बदायूं अंतर्गत ग्राम लखनपुर, सिताबनगर, किसरुआ, कंडेला और सिलहरी पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवारों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद आदित्य यादव ने विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेकर जनसामान्य से संवाद किया और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights