बहादुरी और इंसानियत की मिसालकबाड़ी ने जान जोखिम में डालकर सामाजिक कार्यकर्ता को बचायादिनदहाड़े घुसपैठ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली में मानवता और साहस की एक प्रेरक मिसाल सामने आई है। पशु प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता शालिनी अरोड़ा के घर दिनदहाड़े घुसे एक हमलावर चोर को गली से गुजर रहे कबाड़ी मुल्ला जी ने अपनी जान की परवाह किए बिना काबू कर लिया। हमलावर ने पहले शालिनी और उनकी सहायिका पर हमला किया, लेकिन शोर सुनकर पहुंचे मुल्ला जी ने निहत्थे ही आरोपी का सामना किया और घायल होने के बावजूद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी की पहचान निसार अहमद के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है। घटना के बाद शालिनी अरोड़ा ने मुल्ला जी की बहादुरी की सराहना करते हुए इसे इंसानियत की सच्ची मिसाल बताया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights