बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में कैफे रेस्टोरेंट में छात्रा की जन्मदिन पार्टी के दौरान हंगामा करने वाले भाजपा आईटी सेल के मंडल प्रमुख और बजरंग दल से जुड़े नेता ऋषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि रेस्टोरेंट हंगामा मामले में कार्रवाई प्रेमनगर पुलिस ने नहीं, बल्कि थाना सुभाषनगर पुलिस ने चोरी और रंगदारी के पुराने मुकदमे में की है।
वीडियो वायरल होने और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद कार्रवाई तेज हुई। आरोप है कि ऋषभ ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर नकदी व कीमती सामान की चोरी की और विरोध करने पर 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। स्थानीय नेताओं के साथ उसकी वायरल तस्वीरों से मामला और तूल पकड़ गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है, वहीं भाजपा संगठन ने भी मामले से दूरी बनानी शुरू कर दी है।








