महराजगंज। ऑपरेशन मुस्कान के तहत महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि इस कार्रवाई में सर्विलांस सेल की टीम की अहम भूमिका रही। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 26 लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है। मोबाइल पाकर लोगों ने महराजगंज पुलिस का धन्यवाद किया। ऑपरेशन मुस्कान की सफलता से पुलिस पर आम जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।








