अलीगढ़। अवैध मीट फैक्ट्रियों और अवैध बिक्री पर रोक लगाने तथा मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर अल्पसंख्यक एवं बहुजन कल्याण संघ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अवैध मीट फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
संघ ने मॉब लिंचिंग में घायल हुए मीट कारोबारी को फैक्ट्री संचालकों की ओर से 5 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की भी मांग उठाई। यह प्रदर्शन थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।








