अलीगढ़ — 30 लाख की जमीन एक लाख में लिखवाने का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

अलीगढ़। खैर थाना क्षेत्र में दंपति द्वारा शराब पिलाकर धोखे से सवा बीघा जमीन मात्र एक लाख रुपये में लिखवाने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि जमीन की कीमत करीब 30 लाख रुपये थी, लेकिन साजिश के तहत 20 हजार रुपये खाते में डाले गए और 80 हजार रुपये का चेक देकर रजिस्ट्री कराई गई।

आरोप है कि अब आरोपी आगे की रकम देने से आनाकानी कर रहे हैं। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights