मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। मऊ पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम ने 30 दिसंबर 2025 को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हय्यासपुर पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोफियान हासमी पुत्र नूर मोहम्मद हासमी, निवासी करहां बीच महाल, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक काली पॉलिथीन में रखी एक जोड़ी पायल तथा चोरी का माल बेचकर प्राप्त ₹3200 नकद (₹200 के 16 नोट) बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना मुहम्मदाबाद गोहना पर मु0अ0सं0 479/2025, धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।








