फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, श्रीराम यादव अध्यक्ष व सुबास यादव महामंत्री निर्वाचित

By Liberal Media

Published On:

Date:

फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर श्रीराम यादव ने 74 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लालचंद यादव (36 मत) को 38 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर सुबास यादव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 86 मत हासिल किए, जबकि प्रतिद्वंद्वी बृज लाल को 12 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर हृदय शंकर मिश्रा ने 60 मत पाकर सतीराम यादव (56 मत) को 4 मतों से हराया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, उपमंत्री जानिसार अब्बास तथा पुस्तकालय मंत्री रामानंद यादव निर्विरोध चुने गए। चुनाव कार्यवाहक एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं चुनाव अधिकारी इंदुशेखर पाठक तथा सदस्यों इश्तियाक अहमद, अब्दुल अहद और जिलेदार सिंह यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा एल्डर कमेटी अध्यक्ष इंदुशेखर पाठक ने की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीराम यादव और महामंत्री सुबास यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि रहेगा, ब

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights