जनपद मऊ के थाना रानीपुर पुलिस ने लूट (छिनैती) की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा गया iQOO Z10 Lite 5G मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना एकडंगा चट्टी पर टेलर चालक से मारपीट कर की गई थी।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी शैलेन्द्र राजभर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। लूटी गई नकदी फरार साथी के पास बताई जा रही है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसे न्यायालय भेज दिया गया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।








