फर्रुखाबाद के कायमगंज ब्लॉक क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में ग्रामीणों ने बीएलओ पवन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ ने दस्तावेजों में हेरफेर कर 14 से 16 वर्ष तक के नाबालिग बच्चों के वोट बना दिए।
आरोप है कि प्रिंटर के माध्यम से आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर फर्जी तरीके से मतदाता सूची में नाम जोड़े गए। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो सौ से अधिक फर्जी वोट बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बीएलओ पवन कुमार की पत्नी ग्राम प्रधान है।
मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।








