युवा समाजसेवी राहुल यादव ने बच्चों को बांटी खेल सामग्री

By Liberal Media

Published On:

Date:

घाटमपुर (कानपुर नगर) के ग्राम पंचायत गढ़ोलामऊ में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति द्वारा बच्चों के लिए खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी राहुल यादव ने किया।

खेल सामग्री पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। राहुल यादव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद भी अहम भूमिका निभाता है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights