घाटमपुर में अटल स्मृति सम्मेलन, 5300 कंबलों का वितरण

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर नगर के घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शीतलहर से प्रभावित जरूरतमंदों को 5300 कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, कानपुर नगर महापौर प्रमिला पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए जनसेवा का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights