जहरीले रसायन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। राजकीय कृषि बीज भंडार बीकेटी, लखनऊ में कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय रबी कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने किसानों को कम से कम कीटनाशकों के उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि जहरीले रसायन मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं।

उन्होंने बताया कि आलू, सरसों एवं सब्जी वर्गीय फसलों में रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर जैविक कीटनाशियों का प्रयोग अधिक सुरक्षित और प्रभावी है। कीट प्रबंधन के लिए ट्राइकोडर्मा, ब्यूबेरिया बैसियाना एवं फेरोमोन ट्रैप अपनाने पर जोर दिया।

गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी विजय प्रकाश निगम ने पीएम किसान योजना व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी, जबकि गगन श्रीवास्तव ने पीएम कुसुम योजना, कृषि यंत्रीकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और आत्मा योजना पर प्रकाश डाला। राजकीय बीज भंडार प्रभारी मोहिनी

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights