बड़ा हादसा टला: सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, सभी सुरक्षित

By Liberal Media

Published On:

Date:

कैम्पियरगंज। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत महराजगंज चौराहे से सियारामपुर जाने वाली सड़क पर चौबेपुर अहिरौली टोला मोड़ के पास मंगलवार सुबह सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और ट्रक चालक व कंडक्टर समेत सभी लोग सुरक्षित हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार मोड़ पर सामने से आ रहे एक ऑटो को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। बताया गया कि ट्रक नकहा रेलवे स्टेशन से सीमेंट लोड कर सरहरी चौकी क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर जा रहा था।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक समेत चार लोगों को कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights