अलीगढ़। आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में किया गया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिंधु घाटी नेता मोहन चौहान द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शन के दौरान मोहन चौहान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।
इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद को ‘एस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की भी मांग की गई।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।








