आगरा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के कार्यकर्ताओं ने पुरानी मंडी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के बैनर-पोस्टर पर चप्पल-जूते बरसाए और बाद में पोस्टर को आग के हवाले कर दिया।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने हाथों में चूड़ियां लेकर बांग्लादेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी संगठनों ने मोदी सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश को ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से सख्त रुख अपनाने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने हालात पर नजर बनाए रखी और स्थिति को नियंत्रित किया।








