शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा और हत्या की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिकोहाबाद नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ लगातार उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर चुप नहीं रहा जा सकता।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस मामले में सख्त रुख अपनाए और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाए।








