मैनपुरी: नाला खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के परतापुर भोगांव में नाले की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से चार मजदूर दब गए, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। वहीं घायल मजदूरों को तत्काल सीएचसी भोगांव में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर बिना सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम कराने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि नाले का निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम भोगांव ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights