मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास अस्थायी रूप से बनी जुग्गी-झोपड़ियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी जुग्गी-झोपड़ियों को हटवाया और वहां रह रहे लोगों को उनके मूल निवास स्थानों पर भेजा गया।
इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि अभियान शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है और आगे भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।








