मैनपुरी: किशनी थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी, किशोरी को स्प्रे से बेहोश कर लाखों के आभूषण व नगदी ले उड़े चोर

By Liberal Media

Published On:

Date:

मैनपुरी। जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। थाना किशनी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव पृथ्वीपुर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो नकाबपोश चोरों ने घर में मौजूद किशोरी आस्था के ऊपर स्प्रे डालकर उसे बेहोश कर दिया और अलमारी में रखे लाखों रुपये के आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। गांव में हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights