उन्नाव में युवक की गोली मारकर हत्या, हेलमेट पहने मिला शव, सुनियोजित हत्या की आशंका

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद–कुरसठ रोड पर सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का गोली लगा शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान औरास थाना क्षेत्र के बरादेव निवासी 32 वर्षीय सुधीर पुत्र रामलखन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार युवक के सिर में बेहद करीब से गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव के पास उसकी अपाचे बाइक पड़ी थी और सिर पर हेलमेट लगा हुआ था, जिससे मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना पर पहुंची आसीवन पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हत्या घटनास्थल पर ही हुई या शव कहीं और से लाकर यहां फेंका गया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights