डीएम के आदेश पर अवैध मैरिज हॉल ध्वस्त, नजूल भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

By Liberal Media

Published On:

Date:

सीतापुर। खैराबाद नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला बक्सरिया टोला में सोमवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मैरिज हॉल पर बुलडोजर चलाया। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार अतुल सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम, नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार हफसा मैरिज हॉल बीते 20–25 वर्षों से नगर पालिका की नजूल भूमि पर अवैध रूप से बना हुआ था। इसे हटाने के लिए नगर पालिका द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कब्जा खाली नहीं किया गया।

नोटिस की अनदेखी के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मैरिज हॉल को ध्वस्त कर नजूल भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights