बांगरमऊ में मतदाता सूची से नाम कटने पर हंगामा, बीएलओ हटाने की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांगरमऊ। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानीपुर ग्रांट में मौजूदा ग्राम प्रधान सहित 18 जीवित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से पृथक किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान रामकिशोर ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया कि तैनात बीएलओ ने उनका तथा अन्य मतदाताओं का नाम गलत तरीके से सूची से हटा दिया।

ग्राम प्रधान का आरोप है कि जब इस संबंध में बीएलओ से शिकायत की गई तो उसके द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए जानमाल की धमकी दी गई। इससे आहत होकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने बीएलओ को पद से हटाने, वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights