हरदोई से चंद्रशेखर आज़ाद का ‘लखनऊ मिशन 2027’, SIR और प्रेरणा स्थल को लेकर सरकार पर निशाना

By Liberal Media

Published On:

Date:

हरदोई। महाराजा बिजली पासी की जयंती पर आयोजित बहुजन संकल्प महारैली में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने 2027 के लिए “लखनऊ मिशन” का ऐलान करते हुए प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी के बाद अब अवध की सियासत में भी आज़ाद समाज पार्टी मजबूती से उतर चुकी है।

चंद्रशेखर आज़ाद ने SIR के जरिए करोड़ों वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए इसे धांधली करार दिया और कहा कि इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। साथ ही उन्होंने प्रेरणा स्थल का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री पर सवाल खड़े किए और कहा कि दलित समाज का सम्मान केवल भाषणों से नहीं, बल्कि प्रतीकों और वास्तविक भागीदारी से होना चाहिए।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शोषण और अत्याचार के मामलों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ को उन्होंने बदलाव का संकेत बताया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights