मऊ। आयुष हत्याकांड में फरार चल रहे रोबिन सिंह के करीबी सहयोगी अविनाश सिंह को पुलिस ने सीमा पार करते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था और देश छोड़कर भागने की योजना बना रहा था।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई के बाद बॉर्डर पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार अविनाश सिंह को मऊ के थाने लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उसे मऊ कोर्ट में पेश कर दिया है।
जांच में सामने आया है कि अविनाश सिंह हत्याकांड की साजिश में शामिल था और उसके सहयोग से अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से कई अहम खुलासे होने की संभावना है, जिससे पूरे मामले का जल्द खुलासा होगा।








