विराट हिंदू सम्मेलन यात्रा का भव्य आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ जनपद में विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत एक विशाल एवं भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हनुमान घाट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला माता मंदिर तक संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों, श्रद्धालुओं, युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान भगवा ध्वज, धार्मिक नारों और जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights