भीषण ठंड में महिलाओं को कंबल भेंट कर दिया सेवा और समर्पण का संदेश
महिला सशक्तिकरण को लेकर मोदी–योगी सरकार की योजनाओं की सराहना
बलिया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र में भव्य महिला सम्मेलन के आयोजन को लेकर भाजपा नेत्री एवं जानी-मानी समाजसेवी रूबी सिंह ने जयप्रकाश नगर स्थित अपने आवास पर हजारों महिलाओं के साथ बड़ी बैठक की। बैठक में आगामी महिला सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा हुई और महिलाओं की सहभागिता को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
भीषण ठंड को देखते हुए रूबी सिंह ने बैठक में मौजूद हजारों महिलाओं को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें कंबल भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और बिना स्वार्थ के की गई सेवा से ही सच्ची खुशी और आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार हमेशा गरीबों, बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहा है।
रूबी सिंह ने भाजपा की नीतियों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी लगातार गरीबों, दलितों और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार जताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई योजनाओं से आज माताएं-बहनें और बेटियां आत्मनिर्भर बन रही हैं।
बैठक में भाजपा नेता सूर्यभान सिंह, बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








