31 दिसंबर और वीकेंड पर काशी में रिकॉर्ड भीड़, लाखों पर्यटक पहुंचे

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी में 31 दिसंबर और वीकेंड वेकेशन के चलते पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिल रही है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में सैलानी काशी पहुंच रहे हैं। लोग इस बार हिल स्टेशनों की बजाय काशी को अपनी यात्रा का प्रमुख केंद्र बना रहे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा, काल भैरव के दर्शन के साथ-साथ सारनाथ स्थित बुद्ध स्तूप, म्यूजियम और स्वर्वेद मंदिर का भ्रमण कर रहे हैं।

एसीपी सारनाथ विद्युत सक्सेना ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। काशी में इन दिनों आस्था, पर्यटन और सुरक्षा का संतुलित संगम देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights