अलाव की व्यवस्था न होने से ठंड में ठिठुरे दिव्यांग और उनके सहयोगी

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में सोमवार को रेड क्रॉस एवं दिव्यांगजन कल्याण समिति द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के 93 क्षेत्रों से आए दिव्यांगजन अपने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे।
भीषण ठंड और शीतलहर के बीच अलाव की कोई व्यवस्था न होने के कारण दिव्यांगजनों एवं उनके साथ आए सहयोगियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड से दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताते हुए उन्होंने रेड क्रॉस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया।
इस पर रेड क्रॉस के सचिव डॉ. बृजेश राव ने बताया कि पूर्व में भी दिव्यांगजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ संबंधित अधिकारियों से इस विषय में अनुरोध किया जा चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुनः संबंधित विभागों से वार्ता कर आगामी सोमवार से अलाव, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights