रायबरेली: पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा में बदमाश से मुठभेड़, एक घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। वाहन चेकिंग के दौरान सलोन कोतवाली क्षेत्र के छोटा घोसियाना नहर पुलिया के पास पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में गोवध का वांछित आरोपी मोहम्मद नफीस के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अबरार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं फरार बदमाश की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights