रायबरेली के शिवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में फिल्मी गाने पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि मरीजों को देखने के बजाय सीएचसी अधीक्षक प्रेम शरण की पत्नी रश्मि और स्टाफ नर्सें संध्या, सरोज, पुष्पा व अंजू रील बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
रायबरेली: सीएचसी अधीक्षक की पत्नी और स्टाफ नर्सों की रील वायरल, जांच के आदेश
Published On:
Date:








