दुधवा नेशनल पार्क में रोमांचक नज़ारा, गैंडे के शावक पर बाघ ने किया हमले का प्रयास

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटकों को एक रोमांचक और दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। सड़क पार करते समय मादा गैंडा अपने शावक के साथ आगे बढ़ रही थी, तभी एक बाघ ने शावक पर हमला करने का प्रयास किया। खतरे को भांपते हुए सजग मादा गैंडा तुरंत पीछे की ओर लौट आई।

गैंडे की सतर्कता देख बाघ ने अपना बचाव करते हुए किनारे छिपना बेहतर समझा। जैसे ही गैंडा अपने शावक के साथ वहां से हटकर जंगल की ओर गया, बाघ दोबारा सड़क पर दिखाई दिया। बाद में मादा गैंडा अपने शावक सहित जंगल में ओझल हो गई।

इस पूरे घटनाक्रम को देख पर्यटक रोमांचित हो उठे। दुधवा नेशनल पार्क में इस तरह का दृश्य वन्यजीवन की प्राकृतिक गतिविधियों की झलक पेश करता है।

1 thought on “दुधवा नेशनल पार्क में रोमांचक नज़ारा, गैंडे के शावक पर बाघ ने किया हमले का प्रयास”

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights