रायबरेली जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मलिकमऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों की जान बच सकी। हालांकि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
यह घटना मिलएरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।








