बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर रात के अंधेरे में अवैध खनन शुरू हो गया है। खनन विभाग की कार्रवाई के बावजूद अवैध गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
नियमों के अनुसार शाम से सुबह तक खनन पर पूर्ण प्रतिबंध है, इसके बावजूद रात में धड़ल्ले से मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे की कट सर्विस रोड पर एक पेट्रोल पंप के निर्माण के लिए मिट्टी डाली जा रही है, जहां भट्ठा रॉयल्टी के नाम पर खुलेआम अवैध खनन चल रहा है।
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।








