गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11 साल से एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में अटका छात्र, प्रशासन के लिए बनी चुनौती

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र पिछले 11 वर्षों से एमबीबीएस प्रथम वर्ष में ही पढ़ रहा है, लेकिन अब तक एक बार भी प्रथम वर्ष की परीक्षा पास नहीं कर सका। यह मामला अब कॉलेज प्रशासन के लिए गंभीर सिरदर्द बन गया है।

आजमगढ़ निवासी छात्र श्रीकांत सरोज ने वर्ष 2014 में अनुसूचित जाति कोटे से सीपीएमटी के जरिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। छात्र के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा हैं। कॉलेज रिकॉर्ड के अनुसार, छात्र ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा सिर्फ एक बार दी, जिसमें वह सभी विषयों में असफल रहा। इसके बाद उसने न तो दोबारा परीक्षा दी और न ही नियमित रूप से पढ़ाई में रुचि दिखाई।

स्थिति यह है कि छात्र हॉस्टल में रह रहा है, लेकिन न पढ़ाई कर रहा है और न ही हॉस्टल खाली कर रहा है। कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने उसे विशेष कक्षाएं और अलग से पढ़ाई कराने की पेशकश भी की, लेकिन छात्र ने उसे भी ठुकरा दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights