वाराणसी में ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने फॉर्च्यूनर से छात्र की बाइक 700 मीटर तक घसीटी, मचा हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां ब्लॉक प्रमुख के बेटे द्वारा छात्र की बाइक को फॉर्च्यूनर कार से करीब 700 मीटर तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। यह घटना कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार पुलिस चौकी के पास बीती शाम हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर चालक ने पहले छात्र की बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद हुए विवाद के दौरान चालक ने बाइक को कार से बांध लिया और सड़क पर घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। बाइक घसीटे जाने से सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं और तेज आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।घटना को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गुस्साए लोगों ने फॉर्च्यूनर कार को रोककर उसमें तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को भीड़ के गुस्से से सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस के मुताबिक, फॉर्च्यूनर चालक चंदौली के धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय खलनायक का बेटा है। संबंधित फॉर्च्यूनर गाड़ी आरटीओ रिकॉर्ड में अजय सिंह खलनायक की पत्नी मीरा सिंह की है l

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights