धनापुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

कपसेठी रेलवे स्टेशन और परसीपुर रेलवे स्टेशन के बीच धनापुर गांव के सामने एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रेलवे पोल नंबर 22 और 24 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी स्थानीय चौरी पुलिस को दी। सूचना पाकर चौरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भदोही की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

पुलिस और आरपीएफ द्वारा शव की तलाशी लेने पर जेब से मिले आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान कपसेठी थाना क्षेत्र के दादुपुर गांव निवासी राजू गुप्ता पुत्र रामधनी गुप्ता के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि यह आत्महत्या है या दुर्घटना, इसका स्पष्ट खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights