एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट का खुलासा, एक गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों को भ्रमित करने के मामले में बारादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट की नकल कर बनाई गई फर्जी साइट पर प्रवेश, परीक्षा और कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारियां डाली गई थीं, जिससे छात्रों और अधिकारियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।

विश्वविद्यालय के वेबसाइट कोऑर्डिनेटर की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस और साइबर सेल ने डोमेन प्रोवाइडर कंपनी की मदद से फर्जी वेबसाइट का पता लगाया। जांच में सामने आया कि फर्जी डोमेन के जरिए शुल्क समेत संवेदनशील जानकारियां भी ली जा रही थीं। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights