सावधान! नकली चने के बाद अब अंडे न कर दें सेहत से खिलवाड़

By Liberal Media

Published On:

Date:

हापुड़ /अगर आप अपनी सेहत के लिए देसी अंडे का सेवन करते हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाइए. क्योंकि बाजार में आ रहे नकली अंडे आपकी सेहत खराब कर सकते हैं. नकली चने के बाद अब हापुड़ जिले में मिलावटी नकली देसी अंडे बाजार में आ गए हैं. इसको लेकर हापुड़ के खाद्य विभाग ने छापेमारी की है और अंडो का सैंपल लिया है.
बताया जा रहा है कि हापुड़ में खाद्य विभाग की टीम ने मार्केट में नकली देसी अंडों की बिक्री किए जाने की सूचना पर हापुड़ में सिकंदर गेट स्थित समीर एग्स और पुराना बाजार स्थित भारत एग्स सेंटर पर छापेमारी की. यहां टीम ने अंडो का सैंपल लिया है और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है. खाद्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो बाजार में अंडों को रंग कर देसी अंडे बनाए जाने की शिकायत मिल रही है. बताया जा रहा है कि देसी अंडे बनाने के लिए अंडों में रंग का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे अंडों में एंटीबायोटिक नाइट्रोफ़ुरन की शिकायत आ रही है. एंटीबायोटिक और नाइट्रोफुरन युक्त अंडे का सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है.

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights