अलीगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गैंग का किया पर्दाफाश

By Liberal Media

Published On:

Date:

अलीगढ़। बन्नादेवी थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी द्वितीय कमलेश कुमार ने एक अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गैंग का खुलासा किया। यह गैंग असली नोटों के बीच नकली नोटों की गड्डी बनाकर लोगों को पैसे दोगुने करने का झांसा देता था।

गैंग अपने शिकार को गहने, महंगी चीजें दोगुनी करने के बहाने फंसाता और कभी-कभी नकली पुलिस वर्दी में अपने ही साथी को बुलाकर भगदड़ की स्थिति पैदा करता था। गिरफ्तार छह आरोपियों में बिहार, बस्ती, गोंडा और अलीगढ़ के रहने वाले लोग शामिल हैं।

बरामदगी: पुलिस ने कार, स्कूटर, नोट गिनने की मशीन, नगदी, मोबाइल और अन्य दस्तावेज जब्त किए। जांच में पता चला कि गैंग दिल्ली से भी ऑपरेट करता था और इसमें महिलाएं भी शामिल थीं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights