अलीगढ़। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचार और निर्दोष दीपू की बेरहमी से हत्या की घटना पर अलीगढ़ की आर्टिस्ट डॉ. लक्ष्मी ने दिल दहला देने वाली पेंटिंग बनाई। उन्होंने तवे की कालोच और दीपक की लौ का उपयोग कर इस भयावह घटना का चित्रण किया।
डॉ. लक्ष्मी ने बताया कि यह पेंटिंग समाज को जागरूक करने और ज्वलंत मुद्दों पर सोचने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हुए इस क्रूर मामले ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया और उन्होंने इसे कला के माध्यम से व्यक्त किया।









