अलीगढ़। पाकिस्तान की जेल में बंद बादल बाबू को रिहा कर डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। उनके परिवार ने रिहाई की खबर सुनकर मिठाई बांटकर खुशी जताई।
अधिवक्ता फियाज रामे ने पाकिस्तान गृह मंत्रालय से पत्र लिखा
बादल से मिलने और माता-पिता से वीडियो कॉल कराने की अनुमति के लिए अधिवक्ता फियाज रामे ने पाकिस्तान गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। बादल सितंबर 2024 में बिना वीजा-पासपोर्ट पाकिस्तान गए थे और 27 दिसंबर 2024 को पाकिस्तानी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
परिवार और रिश्तेदार कर रहे हैं घर वापसी की उम्मीद
एक साल की सजा पूरी होने के बाद बादल अब अपने देश लौटने के लिए बेताब हैं। उनका परिवार लगातार सरकार से आग्रह कर रहा है कि बादल को जल्द अपने घर बुलाया जाए।














