कानपुर देहात में तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत, 6 घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात। थाना रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत चौकी कहिंजरी के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए रसूलाबाद स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के दौरान तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights