बड़ा हादसा टला, हाईवे पर घंटों जाम

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा। संचेतना कॉलेज के पास नेशनल हाईवे पर मूंगफली से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे से अधिक समय तक लंबा जाम लगा रहा। ट्रक जयपुर से मूंगफली लोड कर ओडिशा के खुरदा जा रहा था। ट्रक चालक ज्ञान सिंह, निवासी नगला भोज, थाना कोतवाली भरथना, जनपद इटावा ने बताया कि सामने अचानक आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात रही, लेकिन ट्रक के पलटने से सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नेशनल हाईवे की बताई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights