हर जरूरतमंद को भीषण शीतलहर से बचाने को सरकार संवेदनशील : मुख्यमंत्री योगी

By Liberal Media

Published On:

सीएम योगी ने गोरखपुर में दो रैन बसेरों का किया निरीक्षण, बांटे कंबल व भोजन कंबल वितरण, रैन बसेरों व अलाव के लिए सभी जिलों को पर्याप्त धनराशि जारी गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भीषण शीतलहर से गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों को बचाने के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। डबल इंजन सरकार ने कंबल वितरण, रैन बसेरों के संचालन और अलाव की व्यवस्था के लिए प्रदेश के सभी जिलों को पर्याप्त धनराशि जारी की है। आवश्यकता पड़ने पर विद्यालयों में अवकाश और वर्चुअल पढ़ाई की व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारियों को दिए गए हैं।रविवार को मुख्यमंत्री ने गोरखपुर महानगर के टीपी नगर पास और धर्मशाला बाजार स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, बिस्तर, कंबल और भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल और भोजन वितरित किया।मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीएम योगी ने बताया कि गोरखपुर में 480 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है और अब तक 22 हजार से अधिक जरूरतमंदों को कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे इस भीषण ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करें और सार्वजनिक स्थलों पर जल रहे अलाव का दुरुपयोग न करें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights