गोरखपुर, 28 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के ताल कंदला में निर्माणाधीन एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) ट्रेनिंग एकेडमी का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा हो और गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने एकेडमी के मॉडल व ड्राइंग मैप का अवलोकन कर हॉस्टल, स्टाफ आवास और मेस सहित अन्य सुविधाओं की प्रगति की जानकारी ली। कार्यदायी संस्था ने बताया कि अब तक करीब 60 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है और निर्धारित समय पर इसे लोकार्पण के लिए तैयार कर दिया जाएगा।“निर्माणाधीन एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए नया गौरव होगी। 47.88 करोड़ रुपये की लागत से 10 एकड़ भूमि पर बन रही इस एकेडमी में प्रशासनिक भवन, बालक व बालिका छात्रावास, डायनिंग हॉल, शूटिंग रेंज, ड्रिल पथ, फुटबॉल फील्ड सहित कई आधुनिक सुविधाएं
कार्य में लाएं तेजी, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री
Published On:









