बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की बर्थडे पार्टी के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पार्टी में दो मुस्लिम सहपाठियों की मौजूदगी को लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी, प्रदर्शन और हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। जांच में कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं पाई गई। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दो मुस्लिम छात्रों का चालान किया है, जबकि लव जिहाद का आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने पर बजरंग दल के दो नेताओं समेत 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवा, हंगामा और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।








